Skip to content

सहाबा इक़राम की वो हकीकत जो अक्सर मौलवी बयान नहीं करते है। – Sahaba Iqram ki vo Haqeeqat jo aksar Molvi bayan nahi karte hai – Quran 9-101

Spread the love
Sahaba

सहाबा इक़राम की वो हकीकत जो अक्सर मौलवी बयान नहीं करते है। – Sahaba Iqram ki vo Haqeeqat jo aksar Molvi bayan nahi karte hai

दोस्तों, आपलोगों ने भी अक्सर मौलवी के बयान  में सहाबा इक़राम रज़ि० का बयान सुना होगा और मौलवी जब बयान करते है तो ऐसे बायां करते है कि सहाबा इक़राम एकदम मासूम हो और उनसे कभी कोई गलती हुई ही नहीं हो और सबके सब जन्नती है।  लेकिन क्या हमने कभी ये जानने की कोशिश किया कि क़ुरआन और हदीस ए नबवी में इनके बारे में क्या लिखा है।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
quran and hadees, muawiya bin sufiyan,
Holy Quran and Hadees

सबसे पहले ये जानते है कि इस्लाम की सबसे बड़ी किताब जिसमें अल्लाह का फ़रमान है यानी क़ुरआन शरीफ़ में सहाबा इक़राम रज़ि० के बारे में क्या लिखा है। इसके लिए हमको सूरह तौबा की आयत नंबर 100 पढ़ते है।  Sahaba in Quran

The Repentance (9:100) 

وَٱلسَّـٰبِقُونَ ٱلْأَوَّلُونَ مِنَ ٱلْمُهَـٰجِرِينَ وَٱلْأَنصَارِ وَٱلَّذِينَ ٱتَّبَعُوهُم بِإِحْسَـٰنٍۢ رَّضِىَ ٱللَّهُ عَنْهُمْ وَرَضُوا۟ عَنْهُ وَأَعَدَّ لَهُمْ جَنَّـٰتٍۢ تَجْرِى تَحْتَهَا ٱلْأَنْهَـٰرُ خَـٰلِدِينَ فِيهَآ أَبَدًۭا ۚ ذَٰلِكَ ٱلْفَوْزُ ٱلْعَظِيمُ ١٠٠

As for the foremost—the first of the Emigrants and the Helpers—and those who follow them in goodness, Allah is pleased with them and they are pleased with Him. And He has prepared for them Gardens under which rivers flow, to stay there for ever and ever. That is the ultimate triumph.

तथा सबसे पहले (ईमान की ओर) आगे बढ़ने वाले मुहाजिरीन और अंसार और जिन लोगों ने नेकी के साथ उनका अनुसरण किया, अल्लाह उनसे प्रसन्न हो गया और वे उससे प्रसन्न हो गए तथा उसने उनके लिए ऐसी जन्नतें तैयार कर रखी हैं, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं। वे उनके अंदर हमेशा रहेंगे। यही बड़ी सफलता है।

अब इस सूरह पढ़ने पर हमको साफ़ साफ़ दिखता है कि अल्लाह पाक ने बिलकुल साफ़ कहा है कि साबेकुना अव्वलीन यानी जिन सहाबा ने पहले ईमान (यानी शुरू के सहाबा इक़राम), अन्सार व मुहज़ेरीन  इन लोगों ने ईमान लाये तो अल्लाह उनसे राज़ी हो गया और इसी आयत के बुनियाद पे सहाबा के साथ रज़ि अल्लाहो अन्हा लिखा और बोला जाता है और इन्हीं सहाबाओं को अस-साबेक़ून अव्वलून कहा गया है, इनमें से कुछ के नाम ये है : हज़रत खदीज़ा बिन कुबरा रज़ि०,  हज़रत अली इब्ने अबु तालिब रज़ि०, हज़रत अबू बक्र सिद्दीक़ रज़ि०, हज़रत ज़ैद रज़ि०, हज़रत हमज़ा बिन अब्दुलमुत्तलिब रज़ि०,  हज़रत उस्मान रज़ि०,  हज़रत साद बिन वक़्क़ास रज़ि०, हज़रत अम्मार इब्ने यासिर रज़ि०, हज़रत उमर बिन खत्ताब  रज़ि०,  हज़रत तल्हा रज़ि०,  हज़रत ज़ुबैर रज़ि०, हज़रत रहमान इब्ने औफ रज़ि०, हज़रत सईद इब्ने ज़ैद रज़ि०, हज़रत उबैदा इब्ने जर्राह रज़ि०, हज़रत सलमान रज़ि०,  हज़रत अबू ज़र गफ़्फ़ारी रज़ि०, हज़रत ज़ैद इब्ने अरक़म रज़ि०, हज़रत हुज़ैफ़ा इब्ने यमान रज़ि०,  हज़रत बिलाल रज़ि० आदि।  ये वो सहाबा है जो अल्लाह के ख़ास बन्दे है और जिनसे अल्लाह राज़ी है।              

लेकिन मौलवी तो सारे सहाबा के साथ रज़ि अल्लाहो अन्हा लिखते और बोलते है और उनको जन्नती बताते है।  

लेकिन इसी सूरह तौबा की अगली आयत नंबर 101 और 102 को जब पढ़ते है। 

The Repentance (9:101-102) 

9:101

وَمِمَّنْ حَوْلَكُم مِّنَ ٱلْأَعْرَابِ مُنَـٰفِقُونَ ۖ وَمِنْ أَهْلِ ٱلْمَدِينَةِ ۖ مَرَدُوا۟ عَلَى ٱلنِّفَاقِ لَا تَعْلَمُهُمْ ۖ نَحْنُ نَعْلَمُهُمْ ۚ سَنُعَذِّبُهُم مَّرَّتَيْنِ ثُمَّ يُرَدُّونَ إِلَىٰ عَذَابٍ عَظِيمٍۢ ١٠١

Some of the nomads around you ˹believers˺ are hypocrites, as are some of the people of Medina. They have mastered hypocrisy. They are not known to you ˹O Prophet˺; they are known to Us. We will punish them twice ˹in this world˺, then they will be brought back ˹to their Lord˺ for a tremendous punishment.

और तुम्हारे आस-पास जो देहाती हैं, उनमें से कुछ लोग मुनाफ़िक़ हैं और मदीना वालों में से भी, जो अपने निफ़ाक़ (पाखंड) पर जमे हुए हैं। आप उन्हें नहीं जानते, हम ही उन्हें जानते हैं। जल्द ही हम उन्हें दो बार यातना देंगे। फिर वे बहुत बड़ी यातना की ओर लौटाए जाएँगे।

9:102

وَءَاخَرُونَ ٱعْتَرَفُوا۟ بِذُنُوبِهِمْ خَلَطُوا۟ عَمَلًۭا صَـٰلِحًۭا وَءَاخَرَ سَيِّئًا عَسَى ٱللَّهُ أَن يَتُوبَ عَلَيْهِمْ ۚ إِنَّ ٱللَّهَ غَفُورٌۭ رَّحِيمٌ ١٠٢

Some others have confessed their wrongdoing: they have mixed goodness with evil. It is right to hope that Allah will turn to them in mercy. Surely Allah is All-Forgiving, Most Merciful.

और कुछ अन्य लोग भी हैं, जिन्होंने अपने गुनाहों का इक़रार किया। उन्होंने कुछ काम अच्छे और कुछ दूसरे बुरे मिला दिए।  निकट है कि अल्लाह उनपर फिर से दया करे। निःसंदेह अल्लाह अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।

अब जब इसी सूरह तौबा की अगली आयत नंबर 101 को जब पढ़ते है तो अल्लाह पाक आगाह करते हुए फरमाते है कि और उनमें से कुछ लोग मुनाफ़िक़ है।  यानी सहाबा में भी मुनाफ़िक़ सहाबा होते थे। और जब वो मुनाफ़िक़ हो गए तो वो सहाबा कहा रह गए।  लेकिन फ़िरक़े वाले मौलवी तो सारे सहाबा को जन्नती बताते है।  इस आयत से साफ़ पता चलता है कि नबी सल्लाहों अलैहि वसल्लम के दौर में भी मुनाफ़िक़ सहाबा हुए है, और सारे ही हक़ पे नहीं थे।  अब हम कुछ हदीस ए नबवी देखते है।  

सबसे पहले बुखारी की हदीस नंबर 6585 पढ़ते है।  

وَقَالَ أَحْمَدُ بْنُ شَبِيبِ بْنِ سَعِيدٍ الْحَبَطِيُّ حَدَّثَنَا أَبِي، عَنْ يُونُسَ، عَنِ ابْنِ شِهَابٍ، عَنْ سَعِيدِ بْنِ الْمُسَيَّبِ، عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَ، أَنَّهُ كَانَ يُحَدِّثُ أَنَّ رَسُولَ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم قَالَ ‏ “‏ يَرِدُ عَلَىَّ يَوْمَ الْقِيَامَةِ رَهْطٌ مِنْ أَصْحَابِي فَيُحَلَّئُونَ عَنِ الْحَوْضِ فَأَقُولُ يَا رَبِّ أَصْحَابِي‏.‏ فَيَقُولُ إِنَّكَ لاَ عِلْمَ لَكَ بِمَا أَحْدَثُوا بَعْدَكَ، إِنَّهُمُ ارْتَدُّوا عَلَى أَدْبَارِهِمُ الْقَهْقَرَى ‏”‏‏.‏

Abu Huraira narrated that the Prophet (ﷺ) said: “On the Day of Resurrection a group of companions will come to me, but will be driven away from the Lake-Fount, and I will say, ‘O Lord (those are) my companions!’ It will be said, ‘You have no knowledge as to what they innovated after you left; they turned apostate as renegades (reverted from Islam).

अबू हुरैरा ने बयान किया कि पैगंबर (ﷺ) ने फ़रमाया: “क़यामत के दिन सहाबा का एक ग्रुप मेरे पास आएगा, लेकिन उन्हें हौज़-ए-कौसर से दूर कर दिया जाएगा, और मैं कहूंगा, ‘ऐ अल्लाह (ये) मेरे साथी हैं!’ कहा जाएगा, ‘तुम्हें नहीं पता कि तुम्हारे जाने के बाद उन्होंने क्या नई बातें शुरू कीं; वे मुर्तद होकर इस्लाम से फिर गए (इस्लाम से पलट गए)।’

Bukhari Hadees No. 6585 

अब एक और बुखारी की हदीस नंबर 7003  पढ़ते है।  

حَدَّثَنَا سَعِيدُ بْنُ عُفَيْرٍ، حَدَّثَنِي اللَّيْثُ، حَدَّثَنِي عُقَيْلٌ، عَنِ ابْنِ شِهَابٍ، أَخْبَرَنِي خَارِجَةُ بْنُ زَيْدِ بْنِ ثَابِتٍ، أَنَّ أُمَّ الْعَلاَءِ ـ امْرَأَةً مِنَ الأَنْصَارِ بَايَعَتْ رَسُولَ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم ـ أَخْبَرَتْهُ أَنَّهُمُ اقْتَسَمُوا الْمُهَاجِرِينَ قُرْعَةً‏.‏ قَالَتْ فَطَارَ لَنَا عُثْمَانُ بْنُ مَظْعُونٍ، وَأَنْزَلْنَاهُ فِي أَبْيَاتِنَا، فَوَجِعَ وَجَعَهُ الَّذِي تُوُفِّيَ فِيهِ، فَلَمَّا تُوُفِّيَ غُسِّلَ وَكُفِّنَ فِي أَثْوَابِهِ دَخَلَ رَسُولُ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم فَقُلْتُ رَحْمَةُ اللَّهِ عَلَيْكَ أَبَا السَّائِبِ، فَشَهَادَتِي عَلَيْكَ لَقَدْ أَكْرَمَكَ اللَّهُ‏.‏ فَقَالَ رَسُولُ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم ‏”‏ وَمَا يُدْرِيكِ أَنَّ اللَّهَ أَكْرَمَهُ ‏”‏‏.‏ فَقُلْتُ بِأَبِي أَنْتَ يَا رَسُولَ اللَّهِ فَمَنْ يُكْرِمُهُ اللَّهُ فَقَالَ رَسُولُ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم ‏”‏ أَمَّا هُوَ فَوَاللَّهِ لَقَدْ جَاءَهُ الْيَقِينُ، وَاللَّهِ إِنِّي لأَرْجُو لَهُ الْخَيْرَ، وَوَاللَّهِ مَا أَدْرِي وَأَنَا رَسُولُ اللَّهِ مَاذَا يُفْعَلُ بِي ‏”‏‏.‏ فَقَالَتْ وَاللَّهِ لاَ أُزَكِّي بَعْدَهُ أَحَدًا أَبَدًا‏.‏

Narrated Kharija bin Zaid bin Thabit: Um Al-`Ala an Ansari woman who had given a pledge of allegiance to Allah’s Messenger (ﷺ) told me:, “The Muhajirln (emigrants) were distributed amongst us by drawing lots, and we got `Uthman bin Maz’un in our share. We made him stay with us in our house. Then he suffered from a disease which proved fatal. When he died and was given a bath and was shrouded in his clothes. Allah’s Messenger (ﷺ) came, I said, (addressing the dead body), ‘O Aba As-Sa’ib! May Allah be Merciful to you! I testify that Allah has honored you.’ Allah’s Messenger (ﷺ) said, ‘How do you know that Allah has honored him?” I replied, ‘Let my father be sacrificed for you, O Allah’s Messenger (ﷺ)! On whom else shall Allah bestow. His honor?’ Allah’s Messenger (ﷺ) said, ‘As for him, by Allah, death has come to him. By Allah, I wish him all good (from Allah). By Allah, in spite of the fact that I am Allah’s Messenger (ﷺ), I do not know what Allah will do to me.”, Um Al-`Ala added, “By Allah, I will never attest the righteousness of anybody after that.”

खारीजा बिन ज़ैद बिन साबित ने बयान किया: उम अल-अला नाम की एक अंसारी औरत, जिसने अल्लाह के रसूल (ﷺ) से बैअत की थी, ने मुझे बताया, “मुहाजिरों को लॉटरी निकालकर हमारे बीच बांटा गया, और हमारे हिस्से में उस्मान बिन मज़ऊन आए। हमने उन्हें अपने घर में ठहराया। फिर उन्हें एक बीमारी हुई जो जानलेवा साबित हुई। जब उनकी मौत हो गई और उन्हें नहलाकर कफ़न पहनाया गया, तो अल्लाह के रसूल (ﷺ) आए। मैंने (लाश को मुखातिब करके) कहा, ‘ऐ अबा अस-साइब! अल्लाह तुम पर रहम करे! मैं गवाही देती हूँ कि अल्लाह ने तुम्हें इज़्ज़त बख्शी है।’ अल्लाह के रसूल (ﷺ) ने कहा, ‘तुम्हें कैसे पता कि अल्लाह ने उसे इज़्ज़त बख्शी है?’ मैंने जवाब दिया, ‘मेरे माँ-बाप आप पर कुर्बान हों, ऐ अल्लाह के रसूल (ﷺ)! अल्लाह और किसे अपनी इज़्ज़त देगा?’ अल्लाह के रसूल (ﷺ) ने कहा, ‘जहाँ तक उसकी बात है, अल्लाह की कसम, उसे मौत आ गई है। अल्लाह की कसम, मैं उसके लिए अल्लाह से हर भलाई की उम्मीद करता हूँ। अल्लाह की कसम, इस बात के बावजूद कि मैं अल्लाह का रसूल (ﷺ) हूँ, मुझे नहीं पता कि अल्लाह मेरे साथ क्या करेगा।’ उम अल-अला ने आगे कहा, ‘अल्लाह की कसम, इसके बाद मैं कभी किसी की नेकी की गवाही नहीं दूँगी।'”

Bukhari Hadees No. 7003 

Sahaba in Wikipedia

Hypocrisy of Muawiya bin Sufiyan – in the light of Holy Quran and Authentic Hadith – 3 imp. Hadees